आपातकालीन संपर्क क्या होता है?
अगर किसी ट्रिप के दौरान कोई आपात स्थिति आए और Uber आपसे सीधे संपर्क न कर पाए, तो ऐसे में आपके मुताबिक जिनसे संपर्क किया जाना चाहिए, वे ही आपातकालीन संपर्क होते हैं।
Uber इन व्यक्ति से कब संपर्क करेगा?
अगर किसी ट्रिप या डिलीवरी के दौरान किसी आपात स्थिति की रिपोर्ट की जाती है, तो Uber पहले आपको कॉल करने की कोशिश करेगा। अगर हम आपसे संपर्क नहीं कर पाते हैं, तो Uber आपके आपातकालीन संपर्कों को कॉल करने की कोशिश कर सकता है अगर यह पता चलता है कि:
-किसी की मौत हो गई है
-किसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
-किसी को एम्बुलेंस से ले जाया गया है
-किसी को गंभीर चोटें आई हैं
Uber आपके आपातकालीन संपर्क को दो वजहों से कॉल कर सकता है :-
-आपातकालीन स्थिति होने पर उन व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के लिए
-आपातकालीन स्थिति के बारे में जानकारी पाने के लिए, जिसमें घटना और उससे जुड़े लोगों की जानकारी भी शामिल है
आप किसी भी नंबर को आपातकालीन संपर्क के तौर पर जोड़ सकते हैं, लेकिन Uber सिर्फ़ उन दो नंबर पर संपर्क करने की कोशिश करेगा, जिन्हें आपने सबसे हाल में जोड़ा है।
अगर पहले आपातकालीन संपर्क से Uber की बात हो जाती है, तो हम दूसरे व्यक्ति को फ़ोन नहीं करेंगे।
निजता का ध्यान कैसे रखा जाएगा?
Uber ने यूज़र के डेटा की निजता बनाए रखने का संकल्प लिया है। आपके संपर्क को सिर्फ़ आपातकालीन स्थिति में ही कॉल किया जाएगा। अगर आप अपने अकाउंट से किसी आपातकालीन संपर्क को हटा देते हैं, तो Uber भी उसे तुरंत मिटा देगा।
मैं अपने आपातकालीन संपर्क की जानकारी कैसे अपडेट करूँ?
आप ऐप में किसी भी समय अपने आपातकालीन संपर्कों को अपडेट कर सकते हैं। ऐप मेन्यू में "अकाउंट" और फिर "ऐप सेटिंग" पर जाएँ। संपर्क की जानकारी में मौजूद "आपातकालीन संपर्क" टॉगल को बदलकर आपातकालीन संपर्क के तौर पर किसी व्यक्ति को जोड़ें या हटाएँ।
यह वेबसाइट आपको प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए थर्ड पार्टी कुकीज का इस्तेमाल करती है और आपकी लोकेशन को याद करके मनमुताबिक बनाती है। आप नीचे दिए गए “ऑप्ट आउट करें” बटन को चुनकर इन कुकी से ऑप्ट आउट कर सकते हैं। अगर आपके पास Uber अकाउंट है, तो आप यहाँ क्लिक करके अपने डेटा की “बिक्री” या “शेयरिंग” रोक सकते हैं।