देखें कि क्या ऑर्डर "लीव एट डोर" विकल्प पर है। यह देखने के लिए, ग्राहक के नाम के नीचे देखें कि क्या ऑर्डर में "लीव एट डोर" विकल्प चुना गया है। ऐसे में ग्राहक का इंतज़ार करना ज़रूरी नहीं है। ऑर्डर को बताई गई जगह पर छोड़ दें और इसे "पूरा हो गया" के तौर पर मार्क करें। आप ग्राहक को ऑर्डर की फ़ोटो भी भेज सकते हैं जिससे कि आप उन्हें बता सकें कि आपने ऑर्डर उनके दरवाज़े पर छोड़ा है।
अगर ऑर्डर को दरवाज़े पर नहीं छोड़ना है, और आपको ऑर्डर पूरा करने के लिए ज़्यादा जानकारी चाहिए, तो फ़ोन या मैसेज के ज़रिए ग्राहक से संपर्क करने की कोशिश करें। आपको ऊपरी दाएँ कोने में आइकन मिलेगा। अगर ग्राहक जवाब नहीं देता है तो कम से कम 3 बार ग्राहक को कॉल या मैसेज करके देखें।
अगर ग्राहक जवाब नहीं देता है, तो 10 मिनट इंतज़ार करें। अगर आप अभी भी ग्राहक से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं या वे ऑर्डर लेने से मना कर देते हैं, तो आप अपने ऐप में टाइमर की अवधि पूरी होने के बाद ऑर्डर को "डिलीवर नहीं हो सका" के तौर पर मार्क कर सकते हैं।
यह 10 मिनट तक हो सकता है।
कृपया भरोसा रखें, अगर आप इन तरीकों से काम करते हैं तो आपको डिलीवरी के लिए पूरा भुगतान किया जाएगा।
अगर आपको और मदद चाहिए, तो आप ऐप के ज़रिए हमसे संपर्क कर सकते हैं: