2. नया बैग खरीदने के लिए आपको फ़ोटो डालने करने की ज़रूरत नहीं है, आपका बैग 72 घंटों के अंदर अपने-आप मंज़ूर हो जाएगा
3. अगर आपके पास पहले से ही बैग है, तो ध्यान रखें कि अपलोड की गई तस्वीर नीचे दिए गए पैमानों के मुताबिक होनी चाहिए :-
क. थर्मल इन्सुलेशन दिखाने के लिए आपका बैग खुला हो
ख. आपके पहचान पत्र में आपका नाम और फ़ोटो साफ़-साफ़ दिख रही हो
ग. आपका बैग साफ़ है और उसमें कोई टूट-फूट नहीं है
घ. आपका बैग कम-से-कम 44सेमी चौड़ा x 35सेमी गहरा x 40सेमी लंबा होने की शर्त को पूरा करता है
ड़. फ़ोटो में आपका पूरा बैग और आईडी दिख रहा हो
च. हम बिना Uber Eats ब्रांड वाले इंसुलेटेड बैग लेते हैं
4. तस्वीर अपलोड करने के बाद मंज़ूरी मिलने में 72 घंटे तक का समय लगेगा।
5. आपके डॉक्यूमेंट को मंज़ूरी मिलते ही स्टेटस 'पेंडिंग' से 'ऐक्टिव' हो जाएगा।
6. अगर आपके अकाउंट में माँगे गए डॉक्यूमेंट की अवधि खत्म हो गई है, डॉक्यूमेंट नहीं हैं या उन्हें नामंज़ूर कर दिया गया है, तो आपका अकाउंट तब तक होल्ड पर रहेगा जब तक कि वे डॉक्यूमेंट अपलोड और मंज़ूर नहीं हो जाते।
7. आप किसी भी डॉक्यूमेंट के स्टेटस को कन्फ़र्म कर सकते हैं और नीचे दिए गए स्टेप पूरे करके यह देख सकते हैं कि किसी अतिरिक्त डॉक्यूमेंट की ज़रूरत है या नहीं :-
क. ऊपर दाहिनी ओर अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें
ख. पहले "अकाउंट" फिर "डॉक्यूमेंट" पर टैप करें
ग. लिस्ट में दिए हर डॉक्यूमेंट पर गौर करने के लिए टैप करें और अगर ज़रूरत हो तो नए डॉक्यूमेंट की एक तस्वीर अपलोड करें।
घ. प्रोसेस पूरा करने के लिए "सेव करें" पर क्लिक करें और समीक्षा के लिए हमारी टीम को भेजें
8. अगर आपके डॉक्यूमेंट पहले से ही मौजूद हैं और उनका वैलिडेशन हो चुका है, तो आपका अकाउंट उसी समय चालू हो जाएगा।
9. ध्यान दें कि अगर आपके सभी डॉक्यूमेंट मौजूद नहीं हैं और उनका वैलिडेशन नहीं हुआ है, तो आपका अकाउंट चालू नहीं होगा। यह तब ही किया जाएगा जब आपके डॉक्यूमेंट वैलिडेट हो जाएँगे और आपका बैग मिल जाएगा।
अगर 72 घंटों के बाद भी आपके डॉक्यूमेंट की समीक्षा नहीं हुई है, तो कृपया हमें बताएँ, हम उसकी समीक्षा कर सकते हैं।