बैंकिंग जानकारी अपडेट करना

अपनी बैंकिंग जानकारी अपडेट करने के लिए:

1. ड्राइवर ऐप खोलें.
2. वॉलेट > सेटिंग > बैंक अकाउंट, पर टैप करें.
3. ऊपर दाईं ओर 3 बिंदुओं पर टैप करके "ऐडिट करें" चुनें.
4. अपने बैंक अकाउंट की जानकारी डालें और "हो गया" पर टैप करें.

ध्यान दें : आपके बैंक अकाउंट में अपडेट या बदलाव होने की वजह से हफ़्ते का भुगतान आने में 3 से 5 कामकाजी दिनों की देरी हो सकती है. अगर संभव हो, तो सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4 बजे से पहले बदलाव करें, ताकि आपका अगला भुगतान आपके नए अकाउंट में हो जाए. अगर बदलाव समय पर सबमिट नहीं किए जाते हैं, तब भी आपकी कमाई तब तक आपके मौजूदा बैंक अकाउंट में जा सकती है, जब तक कि हम आपकी प्रोफ़ाइल अपडेट नहीं कर देते.