Uber ट्रांसपोर्टेशन सेवाएँ पूरी करने के मकसद से ड्राइवर पार्टनर को राइडर की गतिविधि रिकॉर्ड करने के लिए वीडियो कैमरा, डैश कैम या अन्य रिकॉर्डिंग डिवाइस इस्तेमाल करने की इजाज़त देता है।
ध्यान दें :- हो सकता है कि स्थानीय नियमों के अनुसार गाड़ियों में रिकॉर्डिंग उपकरण इस्तेमाल करने वालों को राइडर को साफ़-साफ़ बताना पड़े कि वे गाड़ी में या उसके आस-पास कैमरे की नज़र में हैं और इसके लिए उनकी इजाज़त भी लेनी पड़े। ये नियम लागू होते हैं या नहीं, यह जानने के लिए कृपया अपने शहर के स्थानीय कानूनों की जानकारी हासिल करें।
इसके अलावा, हमारे समुदाय दिशानिर्देश ट्रांसपोर्टेशन सेवाओं को पूरा करने के मकसद के अलावा यूज़र को किसी अन्य यूज़र के निजी डेटा का इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं देते। इन दिशानिर्देशों में यह भी बताया गया है कि अपमानजनक या असुरक्षित बर्ताव, भाषा या इशारों के लिए अकाउंट का ऐक्सेस हटाया जा सकता है। किसी व्यक्ति की तस्वीर, ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग ब्रॉडकास्ट करना इन शर्तों का उल्लंघन है। ऐसा करने पर आप अकाउंट का ऐक्सेस खो सकते हैं।
यह वेबसाइट आपको प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए थर्ड पार्टी कुकीज का इस्तेमाल करती है और आपकी लोकेशन को याद करके मनमुताबिक बनाती है। आप नीचे दिए गए “ऑप्ट आउट करें” बटन को चुनकर इन कुकी से ऑप्ट आउट कर सकते हैं। अगर आपके पास Uber अकाउंट है, तो आप यहाँ क्लिक करके अपने डेटा की “बिक्री” या “शेयरिंग” रोक सकते हैं।