'यूरोस्टार' के बारे में सामान्य जानकारी

यात्रा के कौन-कौन से क्लास उपलब्ध हैं?

क्या आपको किसी विशिष्ट क्लास की सेवा चाहिए? ज़्यादातर ट्रेनों की तरह ही, यूरोस्टार फ़र्स्ट और सेकेंड क्लास की सीट ऑफ़र करता है, लेकिन वे व्यावसायिक क्लास का विकल्प भी ऑफ़र करते हैं :-

सेकेंड क्लास:- स्टैंडर्ड सीट, उपलब्धता के आधार पर।

फ़र्स्ट क्लास:- ज़्यादा जगह, ज़्यादा आरामदायक सीट, ज़्यादा शांत माहौल।

व्यावसायिक / प्रीमियम क्लास:- मील सेवा, रिक्लाइनिंग सीट, लाउंज का ऐक्सेस।

क्या मेरा टिकट व्यक्तिगत है?

क्या आप जानना चाहते हैं कि कोई और आपके टिकट का इस्तेमाल कर सकता है या नहीं? हमें अफ़सोस है कि यूरोस्टार बुकिंग के साथ ऐसा करना मुमकिन नहीं है। हर टिकट पर यात्री का नाम लिखा होता है और उसे अपनी आईडी (ID) के साथ यात्रा करनी होगी।

क्या मुझे सीट रिज़र्व करनी होगी?

बुकिंग के समय सीट के रिज़र्वेशन ऑटोमैटिक रूप से किए जाते हैं, हालाँकि यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करता है। एक ही बुकिंग वाले यात्रियों के समूह को जहाँ तक हो सके आस-पास बिठाया जाएगा।

क्या मुझे अपना टिकट प्रिंट करना होगा?

अगर आपके कन्फ़र्मेशन ईमेल में यूरोस्टार टिकट को प्रिंट करने के लिए नहीं कहा गया है, तो इन्हें प्रिंट करने की कोई ज़रूरत नहीं है। आपके मोबाइल डिवाइस पर इनका मौजूद होना ही काफ़ी है। आप चाहें तो ओमियो ऐप पर भी अपना टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप अपना टिकट प्रिंट करना चाहते हैं, तो स्टेशन पर पहुँचने से पहले ऐसा करके अपने पेपर टिकट के साथ यात्रा कर सकते हैं।

दिव्यांग यात्री

दिव्यांग यात्रियों के लिए टिकट सीधे यूरोस्टार के साथ बुक की जानी चाहिए। जिन यात्रियों को चलने-फिरने में परेशानी होती है, वे और उनके साथी बिना किसी शुल्क के ट्रेन पर व्हीलचेयर के लिए जगह बुक कर सकते हैं।

यात्रियों की उम्र

शिशु :- उम्र 4 साल से कम। वे किसी वयस्क की गोद में बैठकर मुफ़्त यात्रा करते हैं।

बच्चे:- उम्र 4 से 11 साल।

वयस्क :- 12 साल से ज़्यादा

छूट कार्ड

हमें अफ़सोस है कि इस समय ओमियो यूरोस्टार के छूट कार्ड को सपोर्ट नहीं करता।