ट्रिप खत्म होने के बाद आप ईमेल पर मिली रसीद से ड्राइवर पार्टनर को दी हुई स्टार रेटिंग बदल सकते हैं।
ईमेल में "रेटिंग या बख्शीश दें" चुनें। आपको uber.com में अपने अकाउंट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहाँ आप रेटिंग अपडेट कर सकते हैं। अगर कोई ट्रिप कैंसिल की गई थी, तो आपको ड्राइवर पार्टनर को रेटिंग देने का विकल्प दिखाई नहीं देगा।
रसीद वाला ईमेल फिर से भेजने के लिए :-
कृपया ध्यान रखें कि अगर आप किसी ड्राइवर पार्टनर को 1 स्टार की रेटिंग देते हैं, तो हम कोशिश करेंगे कि भविष्य में आपको वह ड्राइवर पार्टनर असाइन न किया जाए।
रेटिंग को राइडर और ड्राइवर पार्टनर, दोनों की मदद के लिए बनाया गया है। सटीक रेटिंग देकर और अपनी राय देकर, आप यह पक्का करने में हमारी मदद कर रहे हैं कि Uber प्लैटफ़ॉर्म पर सभी को अच्छी क्वॉलिटी की राइड मिले।