जब कोई ट्रिप खत्म हो जाती है, तो हम आपके Uber अकाउंट पर मौजूद ईमेल पते पर अपने आप एक रसीद भेज देते हैं। अगर आपको रसीदें नहीं मिल रही हैं, तो इस ईमेल पते के स्पैम या जंक फ़ोल्डर देखें। आप अपने ऐप मेन्यू से "सेटिंग" चुनकर अपने ईमेल पते की जाँच कर सकते हैं। अपना ईमेल पता अपडेट करने के लिए उस पर टैप करें।
आपके Uber अकाउंट में आपके द्वारा की गई हर राइड का ट्रिप इतिहास शामिल होता है। अपनी रसीदें देखने के कई तरीके नीचे दिए गए हैं :-
इन-ऐप :-
1. Uber ऐप मेन्यू खोलें और "आपकी ट्रिप पर टैप करें।"
2. मनचाही ट्रिप चुनें।
3. स्क्रीन के दाईं ओर, पेमेंट की गई राशि के नीचे, "रसीद" पर टैप करें।
वेब :-
1. http://riders.uber.com/trips पर लॉग इन करें।
2. "मेरी ट्रिप" पर क्लिक करें और मनचाही ट्रिप चुनें।
3. "रसीद देखें" या "रसीद फिर से भेजें" पर क्लिक करें। अगर आपने "रसीद देखें" पर क्लिक किया है, तो आप इसे वहाँ से पीडीएफ़ के रूप में प्रिंट कर सकते हैं, फिर से भेज सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।"
Help.uber.com :-
1. help.uber.com पर जाएँ और अपने Uber अकाउंट में लॉग इन करें।
2. जब आपको अपने सबसे हाल के ट्रिप रिक्वेस्ट की जानकारी दिखाई दे, तो कोई खास ट्रिप चुनने के लिए ड्रॉप-डाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें।
3. उचित ट्रिप चुनने के बाद, देखने के लिए "रसीद" पर क्लिक करें।
ईमेल के ज़रिए पीडीएफ़ डाउनलोड करना :-
1. ईमेल की गई रसीद के सबसे नीचे, बाएँ कोने में, "पीडीएफ़ डाउनलोड करें" पर क्लिक करें।"
यह वेबसाइट आपको प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए थर्ड पार्टी कुकीज का इस्तेमाल करती है और आपकी लोकेशन को याद करके मनमुताबिक बनाती है। आप नीचे दिए गए “ऑप्ट आउट करें” बटन को चुनकर इन कुकी से ऑप्ट आउट कर सकते हैं। अगर आपके पास Uber अकाउंट है, तो आप यहाँ क्लिक करके अपने डेटा की “बिक्री” या “शेयरिंग” रोक सकते हैं।