गाड़ी में छूटे किसी आइटम को वापस पाने का सबसे अच्छा तरीका है ड्राइवर पार्टनर को कॉल करना। अगर आपने अपने ड्राइवर पार्टनर से सीधे संपर्क करने की कोशिश नहीं की है, तो वापस जाएँ और "खोए हुए आइटम के बारे में अपने ड्राइवर पार्टनर से संपर्क करें" चुनें।
अगर आपकी ट्रिप को पूरा हुए 24 घंटे से ज़्यादा समय बीत चुका है और आप अब भी अपने ड्राइवर पार्टनर से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, तो अब हम आपकी मदद करेंगे। कृपया नीचे कुछ जानकारी शेयर करें।
ड्राइवर पार्टनर स्वतंत्र ठेकेदार होते हैं। ट्रिप खत्म होने के बाद गाड़ी में छूटे आइटम के लिए न तो Uber ज़िम्मेदार होता है, न ही ड्राइवर पार्टनर। हम आपकी मदद के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि ड्राइवर पार्टनर के पास आपका आइटम है या वे उसे आपके पास तुरंत पहुँचा सकते हैं।