मुझसे इस ट्रिप के लिए एक से ज़्यादा बार शुल्क लिया गया था

ट्रिप के लिए अलग से लिया गया या डुप्लिकेट जैसा दिखने वाला शुल्क असल में एक अस्थायी रोक है। ट्रिप की शुरुआत में, Uber आपकी भुगतान विधि पर ट्रिप के अग्रिम किराए की राशि के लिए अस्थायी रोक लगा सकता है। इसमें वे ट्रिप भी शामिल हैं, जिन्हें बाद में कैंसिल कर दिया जाता है।

Uber इस रोक को तुरंत हटा देता है, लेकिन इसे आपके अकाउंट में (आपके बैंक की नीतियों के हिसाब से) दिखाई देने में कुछ कामकाजी दिन लग सकते हैं।

यहाँ दी गई जानकारी से आप समझ सकते हैं कि आपका शुल्क एक अस्थायी रोक हो सकता है :-

  • यह शुल्क पेंडिंग के तौर पर दिखाई देता है
  • शुल्क की राशि ट्रिप का अनुरोध करते समय दिखाए गए अग्रिम किराए के बराबर है

अगर आपका कुल किराया ट्रिप के अनुरोध के समय दिखाए गए अग्रिम किराए से अलग है, तो यह सहायता लेख देखें :-

आपके बैंक स्टेटमेंट पर नज़र आ रहा दूसरा शुल्क 'बख्शीश' हो सकता है। अगर आप अपनी बख्शीश की रकम बदलना चाहते हैं, तो यह सहायता लेख देखें :-

अगर आपको नहीं लगता कि आपको दिखाई दे रहा शुल्क एक 'अस्थायी रोक' है और आप हमसे इसकी जाँच करवाना चाहते हैं, तो कृपया नीचे उसका ब्यौरा दें :-