गिफ़्ट कार्ड सीधे आपके Uber Cash बैलेंस में जोड़ दिए जाते हैं। जब गिफ़्ट कार्ड किसी अकाउंट में जुड़ जाता है, तो उसकी राशि किसी और अकाउंट में ट्रांसफ़र नहीं की जा सकती।
Uber गिफ़्ट कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ़ उसी देश में किया जा सकता है, जहाँ उन्हें खरीदा गया है। उनका इस्तेमाल परिवार की प्रोफ़ाइल या शेड्यूल की गईं राइड के लिए नहीं किया जा सकता।
आपके Uber Cash बैलेंस में लोड किए गए गिफ़्ट कार्ड आपकी अगली ट्रिप या अगले ऑर्डर पर डिफ़ॉल्ट रूप से लागू हो जाएँगे, लेकिन अनुरोध करने से पहले आपके पास कोई और भुगतान विधि चुनने का विकल्प भी होगा।
अगर आपके गिफ़्ट कार्ड का बैलेंस आपकी ट्रिप की लागत से कम है, तो राइड का अनुरोध करने से पहले आपसे कोई और गिफ़्ट कार्ड या भुगतान विधि जोड़ने को कहा जाएगा। उस भुगतान विधि पर अस्थायी रोक लगाई जा सकती है, लेकिन गिफ़्ट कार्ड से शुल्क लिए जाने के बाद वह रोक हट जाएगी।
जब तक कि कानूनी तौर पर ज़रूरी न हो, गिफ़्ट कार्ड को कैश के लिए रिडीम नहीं किया जा सकता न ही उन्हें रिफ़ंड या वापस किया जा सकता है।
आप ऑनलाइन या किसी स्थानीय रिटेलर से Uber गिफ़्ट कार्ड खरीद सकते हैं :-
अगर आपको गिफ़्ट कार्ड के सिलसिले में मदद चाहिए, तो कृपया नीचे दिए गए लिंक में से वह लिंक चुनें जो इस समस्या से सबसे ज़्यादा मेल खाता है :-
गिफ्ट कार्ड Uber और Uber Eats ऐप्स में रिडीम किए जा सकते हैं। गिफ्ट कार्ड पर नियम और शर्तें लागू होती हैं। खरीद के राज्य/प्रांत के अनुसार, यह कार्ड The Bancorp Bank, N.A. द्वारा जारी किया जाता है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया https://www.uber.com/us/en/ride/how-it-works/uber-cash/ पर जाएं
यह वेबसाइट आपको प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए थर्ड पार्टी कुकीज का इस्तेमाल करती है और आपकी लोकेशन को याद करके मनमुताबिक बनाती है। आप नीचे दिए गए “ऑप्ट आउट करें” बटन को चुनकर इन कुकी से ऑप्ट आउट कर सकते हैं। अगर आपके पास Uber अकाउंट है, तो आप यहाँ क्लिक करके अपने डेटा की “बिक्री” या “शेयरिंग” रोक सकते हैं।