'अपनी राइड वेरिफ़ाई करें' क्या है?
अपनी राइड वेरिफ़ाई करें एक पिन (PIN) वेरिफ़िकेशन सुविधा है, जो यह पक्का करने के लिए सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत देती है कि आप सही गाड़ी में सही ड्राइवर पार्टनर के साथ राइड ले रहे हैं। हर राइड ज़्यादा सुकून से लेने के लिए आप इस सुविधा का फ़ायदा उठाने का विकल्प चुन सकते हैं।
क्या मुझसे हर ट्रिप पर पिन (PIN) माँगा जाएगा?
आप सभी ट्रिप पर पिन (PIN) का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर सिर्फ़ रात के वक्त उसका इस्तेमाल कर सकते हैं (रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक)।
मैं इसका इस्तेमाल कैसे करूँ?
यह सुविधा चुनने के बाद, आप जब भी राइड का अनुरोध करेंगे, तो आपको 4-अंकों वाला एक खास पिन (PIN) मिलेगा। अपने ड्राइवर पार्टनर की गाड़ी में बैठने से पहले, उन्हें अपना पिन (PIN) बताएँ। अगर वे वही ड्राइवर पार्टनर हैं, जिन्हें ऐप ने आपकी ट्रिप असाइन की थी, तो वे अपने ऐप में आपका पिन (PIN) डालने के बाद ट्रिप शुरू कर सकेंगे।
इसमें शामिल कैसे हों?
यह वेबसाइट आपको प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए थर्ड पार्टी कुकीज का इस्तेमाल करती है और आपकी लोकेशन को याद करके मनमुताबिक बनाती है। आप नीचे दिए गए “ऑप्ट आउट करें” बटन को चुनकर इन कुकी से ऑप्ट आउट कर सकते हैं। अगर आपके पास Uber अकाउंट है, तो आप यहाँ क्लिक करके अपने डेटा की “बिक्री” या “शेयरिंग” रोक सकते हैं।