व्यावसायिक प्रोफ़ाइल बनाना

व्यावसायिक प्रोफ़ाइल इस्तेमाल करके आप ऑर्डर का शुल्क अपने व्यावसायिक क्रेडिट कार्ड से चुका सकते हैं और अपने ऑफ़िस के ईमेल पते पर रसीदें पा सकते हैं। आप अपनी कंपनी के व्यावसायिक अकाउंट से जुड़ सकते हैं, लेकिन आप खुद भी एक व्यावसायिक प्रोफ़ाइल बना सकते हैं।

व्यावसायिक प्रोफ़ाइल बनाने के लिए :-

1. Uber Eats ऐप खोलें।
2. नीचे दाएँ कोने में 'अकाउंट' आइकन पर जाएँ।
3. दिखाई देने वाली लिस्ट में 'व्यावसायिक प्रेफ़रेंस' चुनें।
4. 'चालू करें' पर टैप करें।
5. अकाउंट का मनपसंद प्रकार चुनें। आप 'व्यक्तिगत अकाउंट बनाएँ', 'टीम का अकाउंट बनाएँ' और 'किसी मौजूदा अकाउंट से जुड़ें' में से मनपसंद विकल्प चुन सकते हैं।

आप अपने व्यावसायिक क्रेडिट कार्ड से जिस ऑर्डर का शुल्क चुकाना चाहते हैं, उसके चेकआउट से पहले या उसके दौरान आपको अपनी व्यावसायिक प्रोफ़ाइल चुननी होगी। प्रोफ़ाइल स्विच करने के लिए, नीचे लेख में दिए गए निर्देश पर अमल करें।

अपनी कंपनी के व्यावसायिक अकाउंट से जुड़ने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर टैप करके निर्देश देखें।