मर्चेन्ट और डिलीवरी पार्टनर हर ऑर्डर को समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं। हालाँकि कुछ बाहरी वजहों, जैसे कि भारी ट्रैफ़िक, खराब मौसम या भीड़-भाड़/सबसे व्यस्त समय के चलते देर हो सकती है।
जब आप ऑर्डर देंगे, तब आपको दो समय दिखाई देंगे :-
- डिलीवरी का अनुमानित समय :- यह सबसे जल्दी डिलीवरी का अनुमानित समय है, लेकिन बाहरी वजहों से ऑर्डर के दौरान यह समय बदल सकता है।
- ऑर्डर ज़्यादा-से-ज़्यादा इतनी देर में पहुँच जाएगा :- आपके पिछले और ऐसे दूसरे ऑर्डर के आधार पर यह आपके ऑर्डर के पहुँचने का सबसे देरी का अनुमान हो सकता है। हम अपनी ओर से ज़्यादा-से-ज़्यादा सटीक बने रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन हो सकता है कि हम हर बार 100% सही न हों।