अपना डिलीवरी पता बदलना

अगर आपको अपना डिलीवरी पता बदलना है, तो हम आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपका नया पता अभी भी मर्चेन्ट के डिलीवरी क्षेत्र के अंदर है, तो हम शायद आपका पता बदल सकते हैं।

यह देखने के लिए कि आप डिलीवरी क्षेत्र में हैं या नहीं :-

  1. अपना पता बदलकर नया पता डालें।
  2. अपने ऐप में मैग्निफ़ाई ग्लास आइकन पर क्लिक करें और मर्चेन्ट को ढूँढें।
  3. अगर खोजने पर मर्चेन्ट दिखाई देते हैं, तो आप मर्चेन्ट के डिलीवरी क्षेत्र के अंदर हैं।

अगर आपकी लोकेशन मर्चेन्ट के डिलीवरी क्षेत्र से बाहर है, तो हम आपके नए पते पर डिलीवरी नहीं कर सकते। आप अपने मूल पते से ऑर्डर को पिकअप कर सकते हैं या ऑर्डर को कैंसिल कर सकते हैं। अगर आप ऑर्डर कैंसिल करते हैं, तो आपसे ऑर्डर का पूरा शुल्क लिया जाएगा।

कृपया ध्यान दें कि किसी भी स्थिति में आपके डिलीवरी पार्टनर के पास नए पते पर ऑर्डर को डिलीवर करने या ऑर्डर को कैंसिल करने का विकल्प होता है। अगर वे नए पते पर ऑर्डर को डिलीवर नहीं करते हैं, तो ऑर्डर कैंसिल कर दिया जाएगा और आपसे ऑर्डर का पूरा शुल्क लिया जाएगा।