ग्रुप ऑर्डर कैसे दें

जब आप ग्रुप ऑर्डर शुरू करते हैं, तो आपको शेयर करने के लिए एक लिंक मिलता है, जो कई लोगों को एक ही ऑर्डर में कई आइटम जोड़ने की सुविधा देता है। या तो आप सभी के लिए भुगतान कर सकते हैं या फिर हर मेहमान अपने-अपने हिस्से का भुगतान खुद कर सकते हैं।

ग्रुप ऑर्डर कैसे दें :-

  1. Uber Eats ऐप में साइन इन करें या ubereats.com पर जाएँ।
  2. कोई मर्चेन्ट चुनें जिनको आप ऑर्डर देना चाहते हैं।
  3. ऐप में "ग्रुप ऑर्डर" या ubereats.com पर "ग्रुप ऑर्डर शुरू करें" चुनें।
  4. अगर आप चाहें तो ग्रुप ऑर्डर के ब्यौरे में बदलाव करें, जैसे डिलीवरी के पते में बदलाव करना, सभी के लिए अपने आइटम चुनने की एक वैकल्पिक समय-सीमा या खर्च की एक वैकल्पिक सीमा तय करना। आप सभी के लिए भुगतान करने या बिल बाँटने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
  5. "मेहमानों को इनवाइट करें" चुनें। इससे आपको अपने समूह में सभी को भेजने के लिए एक लिंक मिलेगा।
  6. अपने लिए आइटम जोड़ें।
  7. जब सभी लोग अपने आइटम जोड़ लें, तो उसके बाद "ऑर्डर देखें" और फिर "चेकआउट पर जाएँ" चुनें।
  8. अगर ग्रुप ऑर्डर तैयार है, तो "ऑर्डर लॉक करें और जारी रखें" चुनें। इसे लॉक करने के बाद मेहमान आइटम में बदलाव नहीं कर पाएँगे या कोई और आइटम नहीं जोड़ पाएँगे। अगर यह तैयार नहीं है, तो "वापस जाएँ" चुनें।
  9. डिलीवरी के ब्यौरे पर फिर से गौर करें और "आगे बढ़ें" पर क्लिक करें।
  10. "ग्रुप ऑर्डर दें" चुनें।

ग्रुप ऑर्डर में शामिल होने का तरीका :-

  1. ग्रुप ऑर्डर में शामिल होने के लिए आपको जो मैसेज मिला है, उसे खोलें।
  2. "ऑर्डर में शामिल हों" पर टैप करें।
  3. अपने आइटम कार्ट में जोड़ें।
  4. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।