मेरा ऑर्डर अपेक्षा से अधिक समय ले रहा है

मर्चेन्ट और उनका डिलीवरी स्टाफ़ डिलीवरी के अनुमानित समय के अंदर ऑर्डर डिलीवर करने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन कई वजहों से देर हो सकती है (उदाहरण के लिए, अगर मर्चेन्ट सामान्य से ज़्यादा व्यस्त हों, आपने कोई बड़ा ऑर्डर दिया हो, ट्रैफ़िक का दबाव अचानक बढ़ गया हो या मौसम खराब हो गया हो)।

जब मर्चेन्ट खुद अपने डिलीवरी स्टाफ़ की मदद से डिलीवर करेंगे, तब आप ऐप में डिलीवरी स्टाफ़ की लोकेशन नहीं जान पाएँगे। अपने ऑर्डर का स्टेटस जानने के लिए हम आपको सीधे मर्चेन्ट से संपर्क करने की सलाह देते हैं।

मर्चेन्ट से संपर्क करने का तरीका

  1. ऑर्डर ट्रैकिंग पेज पर जाएँ।
  2. "मदद चाहिए?" सेक्शन दिखाई देने तक ऊपर की तरफ़ स्वाइप करते रहें।
  3. मर्चेन्ट को कॉल करने के लिए 'फ़ोन' आइकन पर टैप करें।
  4. मर्चेन्ट से बात करते समय, उन्हें स्पष्ट निर्देश देना न भूलें।

अगर आपसे किसी ऐसे आर्डर का शुल्क लिया गया है जो आपको नहीं मिला है, तो इस सहायता लेख पर जाएँ।